{"_id":"fd0235ace15a337bb09df75aaf8a770a","slug":"commissioner-choupal-in-the-bnami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना के बनामई में आयुक्त की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना के बनामई में आयुक्त की चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 23 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना ब्लाक क्षेत्र के लोहिया ग्राम बनामई में मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने बताया कि फसलों का नुकसान होने पर पूरे मंडल में किसानों को ढाई सौ करोड़ रुपये बांटा गया है। उनके मुताबिक, किसानों को कम से कम 1500 रुपये का चेक दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने गांव के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले दो बच्चों को नगद पुरस्कार दिया।
चौपाल में कमिश्नर ने ग्रामीणों से बिजली, शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, आंगनबाडी, पेंशन योजना, राशन डीलर, लोहिया आवास समेत सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। लोहिया ग्राम बनामई, नगला राधे, नगला दलू में विद्युतीकरण की जानकारी विभाग के अधिकारी से ली। छात्र-छात्राओं से परिषदीय विद्यालयों के बारे में पूछा।
विज्ञापन
चौपाल में उन्होंने कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी लेने के साथ सोलर लाइटों, जॉब कार्ड धारक मजदूरों से मनरेगा में काम मिलने के बारे में भी पूछताछ की। इस मौके पर उन्होंने श्रमिकों को अपने हाथों से पंजीयन कार्ड भी बांटे।
विज्ञापन
इस मौके पर कमिश्नर ने बनामई ग्राम के अंशु को हाईस्कूल और अंजली को इंटर में सर्वाधिक नंबर लाने पर पांच-पांच रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भैसाई में बन रहे 33/11 केवी के बिजली घर का निरीक्षण करते 30 जून तक कार्य पूरे होने के निर्देश दिए।
बंद पडे़ पशु चिकित्सालय को जल्द खुलवाने के लिए डीएम को निर्देशित किया। इस मौके पर डीएम नितिन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्रा, अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ राज कुमार नैय्यर, बेसिक शिक्षा अधिकारी जेपी राजपूत, जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, उपजिलाधिकारी भरथना अशोक कुमार मौर्य, तहसीलदार भरथना सुभाष चंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम, बीडीओ रामराज यादव आदि अफसर मौजूद रहे।
कमिश्नर को बंद मिला होम्योपैथिक अस्पताल
भरथना (इटावा)। कानपुर मंडल के कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन ने शनिवार को भरथना विकास खंड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नगर के पुराना भरथना स्थित सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया।
यहां पर यूनानी होम्योपैथिक अस्पताल बंद मिला। नाराज होकर उन्होंने अस्पताल प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया। इस दौरान कमिश्नर ने समाजवादी एंबुलेंस सेवा 108 के साथ 102 सेवा की भी जानकारी की ।
इसके बाद उन्होंने दवा वितरण कक्ष के साथ महिला वार्ड में जा कर वहां पर मौजूद मरीजों से बात की। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद अस्पताल परिसर में बन रहे नवनिर्मित महिला अस्पताल का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
डा. सतेंद्र यादव को मरीजों के बैठने के लिए सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्रा, एसडीएम भरथना अशोक कुमार मौर्य, सीएमओ राज कुमार नैय्यर मौजूद रहे।