फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   College of the food samples taken from the kitchen

कालेज की रसोई घर से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
College of the food samples taken from the kitchen
आश्रम पद्धति इंटर कालेज कांधनी में छात्र रवि की मौत व अन्य छह छात्रों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग चेता और कालेज पहुंचकर रसोई घर में छात्राें के भोजन में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन



 वहीं दूसरी ओर कालेज में बीमार एक और छात्र को कालेज प्रशासन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, छात्र विशेष को बुखार से पीड़ित होने पर आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। आश्रम पद्धति इंटर कालेज कांधनी में सोमवार को कक्षा 4 के छात्र रवि की मौत सांस नली ब्लाक होने से हुई थी।
विज्ञापन



इस दौरान कई छात्रों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की आंखें खुल गई हैं। घटना के बाद जिला मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली गुरुवार को टीम के साथ कालेज पहुंचे और उन्होंने कालेज की रसोई में रखी खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 टीम ने  यहां से रिफाइंड, सरसों का तेल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व आटा का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली ने कहा कि नमूनों की रिपोर्ट में अगर कोई कमी पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।



वहीं, दूसरी ओर जिला अस्पताल में भर्ती कालेज के अन्य छह छात्रों में से चार के पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर उनकी छुट्टी कर दी गई और उन्हें स्कूल पहुंचा दिया गया। वहीं दो छात्र अरूण व हर्ष क ी तबियत अभी भी ठीक न होने से उनका अस्पताल में उपचार जारी है।


दूसरी ओर गुरुवार शाम कालेज के एक अन्य कक्षा 3 के छात्र विशेष की तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed