{"_id":"637e6645054fe254557f5f3c","slug":"cmo-reaches-dengu-ward-etawah-news-knp7298995134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डेंगू वार्ड पहुंचे सीएमओ, डॉक्टरों और स्टॉफ को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डेंगू वार्ड पहुंचे सीएमओ, डॉक्टरों और स्टॉफ को चेताया
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में व्याप्त अव्यवस्था पर बुधवार को सीएमओ डॉ. गीताराम ने निरीक्षण किया। सुबह 10:20 बजे पहुंचे सीएमओ को डॉ. अजय शर्मा राउंड पर मिले। उनसे मरीजों के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर व स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में लापरवाही न करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार सुबह डेंगू वार्ड में एक महिला मरीज की तबीयत खराब हो गई थी। परिजन चार घंटे तक डॉक्टर को तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिले थे। दोपहर 12:10 बजे डॉक्टर के आने पर महिला को उपचार मिल सका था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर सीएमओ ने तत्काल संबंधित डॉक्टर को फोन लगाकर वार्ड में राउंड लगाने और मरीजों को देखने के कड़े निर्देश दिए। सुबह वह खुद निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्हें डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती मिले। शिशु डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज के बारे में बाल रोग चिकित्सक डॉ. पीके गुप्ता से जानकारी ली।
नौ मरीजों में निकला डेंगू
जिला अस्ताल की पैथोलॉजी में बुधवार को 34 मरीजों की किट से जांच हुई। इसमें नौ मरीज पॉजिटिव मिले। अब तक डेंगू के 278 मरीज मिल चुके हैं।