फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CMO office accountant dies of corona

सीएमओ कार्यालय के एकाउंटेंट की कोरोना से मौत

Sat, 08 Aug 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
CMO office accountant dies of corona
सीएमओ कार्यालय के कोरोना संक्रमित अकाउंटेंट की सैफई कोबिड अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। जिले में किसी सरकारी कर्मचारी की कोरोना से यह पहली मौत है।
विज्ञापन

शहर के बरहीपुरा में रहने वाले 55 वर्षीय अकाउंटेंट में 1 अगस्त को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्हें डायबिटीज भी थी। प्रोटोकॉल के तहत यमुना तट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन

अंत्येष्टि में सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। मृतक अकाउंटेंट की 49 वर्षीय पत्नी भी 4 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिली थीं। वे होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया अकाउंटेंट को डायबिटीज के अलावा बीपी की शिकायत रहती थी। उनकी शुक्रवार को बात हुई थी।
शाम से तबियत बिगड़ने लगी थी। जिले में अब तक 29 संक्रमितों की मौत ही चुकी है। इन 8 दिन में कोरोना से यह छठवीं मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed