फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM Yuva Yojana: 1700 youths will be linked to self-employment

सीएम युवा योजना : स्वरोजगार से 1700 युवाओं को जोड़ा जाएगा

Sat, 18 Apr 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
CM Yuva Yojana: 1700 youths will be linked to self-employment
इटावा। सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत जिले के युवाओं के लिए अवसर है। इस योजना के माध्यम से 1700 युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कक्षा आठवीं पास 21 से 40 वर्ष की उम्र के युवा msme.up.gov.in पोर्टल पर या कार्यालय आकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस योजना का मूल उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाले के स्थान पर रोजगार देने वाला बनाना है। पांच लाख रुपये तक का ऋण पूरी तरह से चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त रहेगा। परियोजना लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी के रूप में विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

लाभार्थियों को शुरुआती छह महीने की राहत अवधि भी दी जाएगी। कृषि आधारित आटा चक्की, तेल स्पेलर, मसाला व दाल मिल, जबकि महिला सशक्तिकरण के तहत ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, टेडी बियर मेकिंग, सेवा क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग, साइबर कैफे, फोटोकॉपी की दुकान और निर्माण क्षेत्र में दोना-पत्तल, अगरबत्ती, फर्नीचर और वेल्डिंग वर्कशॉप में आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम युवा योजना को गति देने के लिए क्रेडिट काउंसलर्स की ट्रेनिंग शुरू 
लखनऊ. सीएम युवा योजना में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस वर्ष 1.5 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें बैंकिंग प्रक्रिया में सक्षम बनाने के उद्देश्य से गोमतीनगर में सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर्स (सीसीसी) की विशेष ट्रेनिंग आयोजित की गई। पहले बैच में 50 जिलों और दूसरे बैच में 25 जिलों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कुल 90 सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किए जाएंगे। ये काउंसलर सीएम युवा योजना के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण और प्रोजेक्ट तैयार करने में मदद करेंगे, जिससे युवाओं को आसानी से ऋण प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed