फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM upset due to incomplete construction of oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण अधूरा देख नाराज हुए सीएम

Sat, 22 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
CM upset due to incomplete construction of oxygen plant
इटावा। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई, कार्यवाहक कुलपति से जवाब तलब किया और जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। पोस्ट कोविड अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों से इलाज व व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को कहीं कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चौपर (हेलीकाप्टर) सुबह 11:13 बजे सैफई एथलीट स्टेडियम पर बने हैलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री कार से चिकित्सा विवि के प्राइवेट वार्ड में भर्ती विधायक सावित्री कठेरिया के पति उदय नारायण को देखने पहुंचे। डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी और जल्द स्वस्थ होने का कामना की। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट देखने पहुंचे। प्लांट का निर्माण 18 मई तक पूरा होना था। काम अधूरा देख नाराजगी जताई। प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों को तलब किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारी टीम छह दिन पहले यहां आ गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इस वजह से निर्माण कार्य पूरा होने में देरी हुई है। इस पर कार्यवाहक कुलपति से मुख्यमंत्री ने जवाब मांगा और उन्हें सहयोग करने के निर्देश दिए। कुलपति व कंपनी के लोगों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। इसके बाद पोस्ट कोविड अस्पताल पहुंचे और वार्ड में भर्ती आठ मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मरीज व तीमारदार से अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज के बारे में पूछा। सभी ने व्यवस्था ठीक होने व डॉक्टरों के काम की सराहना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक भवन में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सावित्री कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा और अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed