फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM not only rely on the family, to the people

सीएम पर परिवार को ही भरोसा नहीं, जनता कैसे करें

Sun, 11 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 11 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
CM not only rely on the family, to the people
बसरेहर में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को तलवार भेंट करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाजपा पूरे प्रदेश में चुनावी तैयारी के उद्देश्य से महिला, युवा व पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों का आयोजन कर समाज के हर वर्ग में अपनी घुसपैठ बनाने में लगी है। इसी श्रंखला में रविववार को इटावा के बसरेहर में विशाल युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा पूरे देश में आज तक कभी भी किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसा माहौल नहीं देखा जितना अखिलेश यादव के खिलाफ है।  जनता तो दूर है पहले उनके परिवार के ही लोग मंच पर खड़े होकर फजीहत करते रहते हैं। कोई मंच पर बैठने की इजाजत नहीं देता कोई माइक छीन लेता है और कोई कहता है कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।  

राष्ट्रीय महामंत्री ने सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इटावा और आसपास के जनपदों में जिन जमीनों पर कब्जे हुए हैं, उन सभी कब्जों को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के समर्थन की वजह से ही भारत में नरेंद्र मोदी का शासन है। अगर युवा उत्तर प्रदेश में भी नरेंद्र मोदी जैसा शासन चाहते हैं तो उसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। उन्होंने कहा जिस प्रकार पूरे प्रदेश के कार्यक्रमों में जनसमूह की भागीदारी हो रही है, जैसा कि पहले कभी देखा नहीं देखा गया। उससे लगता है कि उत्तर प्रदेश में इस बार कमल अवश्य खिलेगा। जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश में कमर कस लेने की आवश्यकता है। 15 सालों से उत्तर प्रदेश की जनता ने जो दुख झेले हैं, उसके जाने का समय आ गया है। इसी तरह अगर सभी कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक कार्य करते रहें तो 2017 उत्तर प्रदेश में सुशासन लेकर आएगा।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि के स्वागत में जिला प्रभारी नवाब सिंह, सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज, पर्वत सिंह यादव, गोपाल मोहन शर्मा, डा. रमाकांत शर्मा, राजबहादुर यादव, अनु गुप्ता, अजय धाकरे, प्रदीप दुबे, विवेक भदौरिया, मनीष यादव पतरे, प्रशांत राव चौबे, कृपा नारायण तिवारी, करण सिंह राजपूत, विकास भदौरिया, शिवाकांत चौधरी, सरोज राजपूत, मधु तोमर, कमलेश कठेरिया, सावित्री कठेरिया, अनिल तिवारी, अमित तिवारी, मानू, लव त्रिपाठी, राहुल राज वर्मा, रमेश राजपूत, जितेंद्र गौड़, आशीष चौहान रहे। कार्यक्रम का संचालन बासु चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed