फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM may come on six to inaugurate the jail

जेल का उद्घाटन करने छह को आ सकते सीएम

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
CM may come on six to inaugurate the jail
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के छह नवंबर को इटावा आने की संभावना है। सीएम सैफई के महौला गांव में बनी सेंट्रल जेल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

सीएम पुलिस व प्रशासनिक अफसरों संग विकास कार्यों व अपराध समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि, अफसरों का कहना है कि सीएम के इटावा आने का कार्यक्रम अभी अधिकृत तौर पर नहीं आया है।
महौला में काफी समय पहले 1860 बंदियों की क्षमता वाली नई जेल की बिल्डिंग बनाई गई थी। पहले इसे जिला जेल बनाया जाना था, लेकिन बाद में सेंट्रल जेल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

अब सरकार के इटावा में बनी इस जेल को सेंट्रल जेल बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इसी जेल का उद्घाटन करने के लिए सीएम के इटावा आना प्रस्तावित है। मंगलवार को डीएम श्रुति सिंह ने कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सीएम के आगमन के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पालिका परिषद के अफसरों से कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई कराई जाए।

कहा कि नुमाइश से जेल तक जाने वाले रास्ते पर साफ सफाई की जाए। इस मौके पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, एडीएम जय प्रकाश समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed