{"_id":"585c17a84f1c1b774fe3b647","slug":"cm-gate-opening-of-safari-park-will-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम करेंगे इटावा सफारी पार्क गेट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम करेंगे इटावा सफारी पार्क गेट का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने गुरुवार को लॉयन सफारी का दौरा किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों व शेर, उनके शावकाें के रखरखाव का जायजा लिया। बाद में श्री रिजवी ने कहा कि वह सफारी के अंदर मुहैया हो रहीं व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। सीएम अखिलेश यादव ने जिस तरह जंगल के बीच बंजर जमीन का उपयोग किया है। वह किसी अजूबे से कम नहीं है। उन्होंने कहा सीएम जनवरी के पहले फर्स्ट सप्ताह में इटावा आकर लॉयन सफारी के मुख्य द्वार का उद्घाटन करेंगे।
श्री रिजवी ने कहा लॉयन सफारी सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह उनकी कार्य कुशलता ही है कि उन्होंने बीहड़ की बंजर जमीन का इतना बेहतरीन उपयोग किया है। आज पूरे भारत में लॉयन सफारी की चर्चा हो रही है। गुजरात के साथ यहां भी शेर व उनके शावकों की बेहतरीन देखभाल की जा रही है। सफारी के अंदर डाक्टर से लेकर समूचा स्टाफ, वन विभाग सभी आपस में समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शेर व शावक मजे में हैं। इसके लिए वह सीएम अखिलेश यादव को बधाई देते हैं।
इटावा सफारी पार्क के गेट के उद्घाटन के सवाल पर श्री रिजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रोग्राम देंगे। अभी वह व्यस्त हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में वह इटावा आकर गेट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पशुधन मंत्री का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) एससी गुप्ता समेत पूरे स्टाफ ने स्वागत किया। इस मौके पर सीवीओ श्री गुप्ता ने विभाग के क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान में इटावा पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सचल दल के वाहन उपलब्ध होने से अब टीम जिले में कहीं भी 20 मिनट में पहुुंच जाती है। श्री गुप्ता ने नॉन प्रेक्टिस एलाउंस (एनपीए) न मिलने की पीड़ा भी व्यक्त की। कहा पशु चिकित्सक घर-घर जाकर उपचार करते हैं। फिर भी एनपीए नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा यदि सरकार पशु चिकित्सकों को एनपीए देना शुरू करे तो डाक्टर 200 गुनी सेवाएं देंगे। पशुधन मंत्री ने कहा कि कामधेनु व सचल दस्ता योजनाएं सीएम की ड्रीम योजनाएं हैं। जिले में इन योजनाओं पर अच्छा काम हुआ है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, डीएम शमीम अहमद, एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति, सपा जिला प्रवक्ता राकेश यादव आदि मौजूद रहे।