फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   climate change making people ill

इटावा: दिन और रात के पारे का अंतर, बना रहा बीमार

Tue, 21 Feb 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
climate change making people ill
इटावा/सैफई। दिन में बढ़ रही गर्मी और अधिकतम और न्यूनतम पारे में 20 डिग्री का अंतर लाेगों को बीमार कर रहा है। वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में 4000 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें ज्यादातर मरीजों में बुखार, खांसी और जुकाम की समस्या रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को 1420 मरीजों की ओपीडी हुई। पैथोलॉजी में 150 मरीजों की खून की जांच हुई। मेडिकल कॉलेज में 2500 मरीज पहुंचे। फिजिशियन के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लोग इंतजार में खड़े दिखे। चिकित्सकों ने कहा कि दिन का तापमान 32 डिग्री पार कर गया है। तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। जबकि शाम होते ही मौसम में ठंड हो रही है। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। रात की ठंड अभी भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बच्चों को सुबह-शाम की सर्दी से बचाएं
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डॉ.पीके गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल का प्रकोप चल रहा है। बुखार, खांसी, पेटदर्द और डायरिया पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। कुछ बच्चों को भर्ती कराना पड़ता है। सुबह-शाम पड़ने वाली सर्दी से बच्चों को बचाने की जरूरत है। कुछ लोग दिन में पंखा चता रहे हैं, इसका असर भी बच्चों पर पड़ रहा है। फिजिशियन डॉ. शांतनु निगम ने कहा कि दोपहर में भले गर्मी लगे लेकिन अभी ठंडी चीजों और ठंडे पानी के सेवन से बचें। मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक प्रो. एसपी सिंह ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed