फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Clerk and advocate fight, chairs thrown

Etawah News: लिपिक व अधिवक्ता में मारपीट, कुर्सियां चलीं

Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clerk and advocate fight, chairs thrown
इटावा। जजी में बने रिकार्ड रूम में तैनात एक लिपिक व वकील में शुक्रवार शाम मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों में जमकर कुर्सियां चलीं। इसमें दोनों घायल हो गए। मारपीट होते देख अन्य लोगों ने दोनों को बचाया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन



लिपिक महेंद्र कुमार जजी के रिकार्ड रूम में तैनात हैं। शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वकील गौरव कुमार धनगर किसी मामले की नकल लेने के लिए रिकार्ड रूम में आए। वहां पर किसी बात पर महेंद्र व वकील गौरव में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों में कुर्सियां चलने लगीं। इससे खलबली मच गई। दोनों के चोटें आई हैं। जजी में तैनात अन्य कर्मचारियों ने दोनों के बीच बचाव कराकर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां लिपिक के ज्यादा चोटें होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। जबकि अधिवक्ता प्राथमिक उपचार कराकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। डीबीए के अध्यक्ष बृजेश दुबे ने बताया कि लिपिक व वकील में मारपीट हो गई थी। इसमें वकील को भी काफी चोटें आई है। मामले की जानकारी की जा रही है। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed