फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Class 10 student commits suicide after being stopped from using mobile phone

Etawah News: मोबाइल चलाने से रोकने पर 10 वीं के छात्र ने की खुदकुशी

Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student commits suicide after being stopped from using mobile phone
फोटो 30: गोविंद की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 31: घटना के बाद रोते-बिखलते परिजन। संवाद
-ऊसराहार थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव में मंगलवार शाम की घटना



-गंभीर हालत में परिजनों ने सैफई में करवाया था भर्ती, बुधवार को तोड़ा दम



संवाद न्यूज एजेंसी



ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव में मंगलवार शाम मोबाइल चलाने से रोकने पर 10 वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि ले गए। यहां गुरुवार सुबह छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।



मंगलवार को बम्हनीपुर निवासी संजय कमल खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। उनके साथ में उनका इकलौता पुत्र गोविंद (15) खेतों में कट रही गेहूं की फसल के काम लगा रहा। शाम के समय वह घर पर मोबाइल फोन चला रहा था तभी परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया। मोबाइल चलाते देख परिजनों ने उसे डांटते हुए हमेशा फोन में लगे रहने का ताना मार दिया।
विज्ञापन

इस बात से आहत होकर गोविंद ने शाम को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विवि लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह गोविंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऊसराहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है। जहरीला पदार्थ खाने से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed