{"_id":"631cdd85a124e15df51e83f0","slug":"civic-etawah-news-knp717453632","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः बिजली समस्या से परेशान लोगों ने एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः बिजली समस्या से परेशान लोगों ने एक्सईएन को घेरा
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता बिजली श्रीप्रकाश को घेरे खड़े नत्थू मुखिया अड्डा शिवपुरी शाला के वाशिंदे। संवा?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कम वोल्टेज व जर्जर तारों से परेशान मोहल्ला शिवपुरी शाला (नत्थू मुखिया अड्डा) के लोगों ने शनिवार को एसडी फील्ड स्थित कार्यालय में एक्सईएन प्रथम का घेराव किया। एक्सईएन को समस्या बताकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
रंजीत सिंह व मिथलेश कुमारी ने बताया वह छह महीने से लो वोल्टेज और जर्जर तारों के टूटने की समस्या से परेशान हैं। लो वोल्टेज की वजह से पेयजल समस्या रहती है। ठीक से बिजली न मिलने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात में सोना मुश्किल हो रहा है। कई बार बिजली विभाग से संपर्क किया। अधिकारियों ने हर बार ट्रांसफार्मर बदलवा देने का आश्वासन दिया। अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। जर्जर तार भी आए दिन टूटते रहते हैं। लाइन मैन भी टूटते तारों को जोड़ते परेशान हैं। लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद से ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नैना देवी, ममता देवी, गीता देवी, बैजंती, रश्मि देवी, पूरन कुमारी, गु्ड्डू शामिल रहे।
एक्सईएन प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कोकपुरा क्षेत्र में चार-चार सौ केवी के दो ट्रांसफार्मर हैं। ट्रांसफार्मरों के ओवर लोड की वजह से जर्जर तार टूट रहे हैं। समस्या दूर करने के लिए 250 केवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखे जाने का स्टीमेट मार्च में बनाकर भेजा गया था जो स्वीकृत नहीं हुआ है। स्वीकृत होते ही ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा व जर्जर तार भी बदले जाएंगे। इस पर नौ लाख रुपये खर्च होंगे।