फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

इटावाः ढकरा पुलिया पर न निकलने दें वाहनः डीएम

Sun, 11 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic
इटावा। थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्या सुनने डीएम और एसएसपी चकरनगर और सहसो थाने पहुंचेे। इस दौरान एक भी फरियादी नहीं आया। दरअसल इन थानों में डीएम के समस्याएं सुनने की जानकारी पब्लिक को नहीं दी गई थी। जिलाधिकारी ने पुलिस से कहा कि ढकरा पुलिया पर बड़े वाहन गुजरने से हादसा हो सकता है। इसलिए पुलिया से वाहन न निकलने दें।
विज्ञापन

डीएम अवनीश कुमार राय ने हुए कहा कि खेती-बाड़ी और जमीन से जुड़ी लंबित शिकायतों का मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करें और वीडियोग्राफी कर शासन को अवगत कराएं। चंबल पुल पर दोनों तरफ बैरियर लगाकर पहरेदारी की जाए। ढकरा पुलिया पर मजबूत बैरियर लगा दें, जिससे कोई भी बैरियर तोड़ न सके। सहसों थाना प्रभारी तेज सिंह को बैरियर तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। डीएम ने कहा कि उन्हें समाधान दिवस पर किन्हीं भी दो थानों में जाना होता है। इसके तहत शनिवार को थाना दिवस में सहसों और चकरनगर में समस्याएं सुनने गए थे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ थाना समाधान दिवस पर बकेवर थाने पहुंचे। इस दौरान आठ फरियादी अपनी समस्या लेकर आए। एक भी समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। बिजौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि खेत में बनी नाली को दबंगों ने तोड़ दिया है। वहीं बिजौली के ही प्रदीप ने दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। खितौरा गांव निवासी मुलायम सिंह नायब तहसील दार से शिकायत करते हुए बताया कि मनरेगा के तहत बनाए गए आधा किमी के चकमार्ग को ग्रामीणों ने काट कर अपने अपने खेतों में मिला लिया है। नायब तहसीलदार ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जा कर निस्तारण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed