बसरेहर। वासक रजवाह की कच्ची पटरी कटने से चार गांवों में किसानों की छह सौ बीघा फसल डूब गई। सिंचाई विभाग ने 24 घंटे बाद खंदी को जेसीबी से बंद कराकर पानी रोका।
दामोदरपुर और ईश्वरीपुरा के बीच में रखे कुलावे (सीमेंट वाले पाइप) के पास कच्ची मिट्टी हटने की वजह से रजवाह का पानी खेतों में चला गया। पानी इतना अधिक बढ़ गया कि गांव खड़ैता, ईश्वरीपुरा, नग्ला बरी गांव के किसानों की 600 बीघा फसल डूूब गई। नग्ला बरी के महेश चंद्र, सूबेेदार सिंह, हरिगोविंद छोटेलाल ने बताया कि काफी दिन से मिट्टी कट रही थी। कई बार सूचना दी गई, लेकिन विभागीय लोगों ने ध्यान नहीं दिया। खड़ैता के बलवीर सिंह, रामवीर सिंह, बाचाराम ने बताया कि 50 किसानों की दो सौ बीघा जमीन डूब गई है। एक्सईएन सिंचाई विभाग ने बताया किसानों द्वारा खेत में पानी लगाने के लिए पटरी को काटा जाता है। तेज बहाव के कारण किसान बंद कर नहीं पाते हैं और वह कटाव खंदी के रूप में हो जाता है। खंदी को बंद कराया दिया गया है।