{"_id":"62d1aca63b069c54434722b0","slug":"civic-etawah-news-knp707738525","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः लापरवाही में 21 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः लापरवाही में 21 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका
विज्ञापन
इटावा। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने लापरवाही पर 21 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। लापरवाही के कारण मिनी सचिवालयों में कामकाज शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को कई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
कई मिनी सचिवालयों में कंप्यूटर नहीं लगे हैं। कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है। ऐसे में मिनी सचिवालयों में कामकाज शुरू नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला ने 15 जुलाई को इस मामले को उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ताखा ब्लाक के सचिव भावना, गामा, मिथिलेश कुमारी, जसवंत नगर ब्लाक में नीरज यादव, चकरनगर में विवेक कुमार, बृजभान सिंह, बढ़पुरा में भानु प्रताप, पूजा भदौरिया, नागेंद्र प्रकाश, हेमंत यादव व मृदुल शर्मा का वेतन रोक दिया है।
भरथना ब्लॉक में संजीव श्रीवास्तव, महेवा में विवेक चौधरी, विजय रत्न, उमाकांत, अशोक सिंह परिहार, सुधीर कुमार, विपिन कुमार, अनुज गुप्ता व बसरेहर ब्लॉक में आशीष कुमार के वेतन पर रोक लगाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि समय-समय पर मिनी सचिवालयों में फर्नीचर व कंप्यूटर की व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद 21 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने लापरवाही बरती है।