फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

छाए बदरा, चली हवाएं सनन..सनन

Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic
गर्म कपड़े पहन सड़क पर जाती युवतियां - फोटो : ETAWAH
इटावा। दो दिन से बदली और पुरवा हवाओं ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को दोपहर में बादल छंट गए और धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो अभी बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में अभी बढ़ोत्तरी होती रहेगी।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम के बदले मिजाज को समझना लोगों से परे है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत भी सुबह हल्के कोहरे और बदली से शुरू होने की वजह से दिन में 11 बजे तक सर्दी रही। सुबह साढ़े दस बजे तक मौसम के रुख को देखकर लगा कि आज बारिश होकर रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आधा घंटे के बाद धीरे-धीरे धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि हवा चलने की रफ्तार में कुछ कमी देखने को मिली। बादलों के साथ पुरवा हवा ने भी सर्दी का अहसास कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई। मौसम वैज्ञानिक विजय बहादुर जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार तक बारिश का पूर्वानुमान था। अब आगे मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को मौसम ठंडा होने की वजह से न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार की अपेक्षा चार डिग्री और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी देखने को मिली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। इस वजह से तापमान में ठंडक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed