{"_id":"588ce0614f1c1b0f71cf4912","slug":"childrens-took-polio-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पल्स पोलियो रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पल्स पोलियो रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसडी इंटर कालेज से हुआ।
विज्ञापन
रैली को सीएमओ डा. राजीव कुमार यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में इएचसीडी एकेडमी के बैंड के साथ जीआईसी, केके इंटर कालेज, एसडी कालेज, एनसीसी कैडिटों ने लोगों को संदेश दिया कि वह पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। रैली का समापन एसडी कालेज में हुआ। इस मौके पर सीएमओ ने बताया आज 29 जनवरी को पल्स पोलियो दिवस पर सभी बूथ विद्यालय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। जिले में कुल 1033 पोलियो बूथ बनाए गए हैं व बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर 49 ट्रांजिट बूथ हैं। 29 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं। अभियान के तहत कुल दो लाख 91 हजार 753 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरनाम सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह, डा. कुलदीप कुमार, डा. उमेश चंद्र भटेले, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन