फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   children won heart with dance and mimickry

डांस और मिमिक्री से बच्चों ने जीता दिल

Tue, 27 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 27 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
children won heart with dance and mimickry
टैलेंट शो में प्रतिभा का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

इटावा महोत्सव पंडाल में सोमवार रात टैलेंट शो 2016 का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम, गीत, डांस, नाटक और योग की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

विज्ञापन

 शो की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शमीम अहमद ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभाएं निखर कर आती हैं। टैलेंट शो में डीपीएस इंटर कालेज, सेविन हिल्स, सेंट वीएन इंटर कालेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, अंवंती बाई इंटर कालेज, डिवाइन लाइट इंटर कालेज, अंकलीकर इंटर कालेज, सुदिति ग्लोबल, सेंट मेरी इंटर कालेज के साथ कई डांस एकेडमी के बच्चों ने डांस, ग्रुप डांस, मिमिक्री, एक्टिंग, योग के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा पलक माथुर ने लैला ओ लैला गीत पर डांस किया। डेजलर ग्रुप ने तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं डिवाइन लाइट व सेविन हिल्स विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा बनाकर मन मोह लिया। सेंट वीएन इंटर कालेज के शिवांशु तिवारी ने योग, नाटक मिक्स राइजर द्वारा प्रस्तुत कव्वाली, रुद्र प्रताप सिंह द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर प्यानो बजाना, जेएसकेजी पॉलीटेक्निक कालेज की छात्राओं विंशी जैन, अक्षिता चौबे ने जुगलबंदी की। टैलेंट शो में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शमीम अहमद खान, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद का कार्यक्रम संयोजक नमिता तिवारी ने प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति, रमाकांत अग्रवाल, विजय कुमार सिंघल, डा. आनंद, कैलाश चंद्र यादव, डा. कमल कुमार, डा, उमेश यादव, एसडीएम ताखा का शिशिर तिवारी, संजीव अग्रवाल, राजेंद्र भसीन, मुकेश यादव ने माल्यार्पण व शॉल उढ़ाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed