{"_id":"65aaeb48b01c8d591c0f0bb6","slug":"children-of-workers-will-be-admitted-in-atal-residential-school-etawha-news-c-216-1-etw1004-7869-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अटल आवासीय विद्यालय में होगा श्रमिकों के बच्चों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अटल आवासीय विद्यालय में होगा श्रमिकों के बच्चों का दाखिला
विज्ञापन
इटावा। जिले के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत कानपुर नगर के बिल्हौर में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों का मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाएगी। मंडल स्तर पर स्थित आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों को परीक्षा से गुजरना होगा। कक्षा छह और नौ के लिए निर्धारित 140-140 सीटों में 70-70 सीटें श्रमिकों के बच्चों को दी जाएगी। प्रवेश होने वाले बच्चे के खानपान से लेकर अन्य सुविधाएं विद्यालय से मिलेंगी। शासन ने मंडल स्तर पर कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र के ग्राम रामपुर नरूआ में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किया है।
सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। बताया कि आवेदन फार्म श्रम विभाग इटावा / जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालयों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी जिले की एनआईसी वेबसाइट upetw@ nic.in से आवेदन का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित 29 जनवरी की शाम पांच बजे तक श्रम विभाग कार्यालय इटावा में जमा करवा सकते हैं। वहीं, अनाथ बच्चों के आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए प्रधान सहायक देवेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9411937840 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों का मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाएगी। मंडल स्तर पर स्थित आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों को परीक्षा से गुजरना होगा। कक्षा छह और नौ के लिए निर्धारित 140-140 सीटों में 70-70 सीटें श्रमिकों के बच्चों को दी जाएगी। प्रवेश होने वाले बच्चे के खानपान से लेकर अन्य सुविधाएं विद्यालय से मिलेंगी। शासन ने मंडल स्तर पर कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र के ग्राम रामपुर नरूआ में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किया है।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। बताया कि आवेदन फार्म श्रम विभाग इटावा / जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालयों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी जिले की एनआईसी वेबसाइट upetw
विज्ञापन