फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Children found a pot full of silver coins

Etawah News: बच्चों को मिला चांदी के सिक्कों से भरा मटका

Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Children found a pot full of silver coins
जसवंतनगर (इटावा)। तहसील क्षेत्र के गांव अजनौरा में एक पुराने जर्जर मकान के पास खेल रहे बच्चों को चांदी के सिक्कों से भरा एक मटका मिले। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार कई लोग अपने साथ सिक्के ले गए हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मौके से मिले सिक्कों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि मटके में रखे सिक्के सन 1920 से पहले के हैं। इनमें चांदी व कांसे के सिक्के शामिल हैं। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि ग्रामीणों से चार सफेद धातु के और चार कांसे के सिक्के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मटके से कुल कितने सिक्के निकले हैं। अन्य सिक्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। जर्जर मकान लंबरदार बाबा का बताया जाता है जिनकी कोई संतान नहीं थी और उनके परिजन लंबे समय से यहां नहीं रहते हैं। सिक्कों की वास्तविक संख्या, ऐतिहासिक महत्व और स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed