{"_id":"bbb51bff1b217f134de4fbb1d3341887","slug":"child-s-death-from-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल पंप में करंट से बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल पंप में करंट से बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरई थाना क्षेत्र के गांव कुकावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव अंडावली थाना बलरई निवासी पुत्तूलाल का पुत्र योगेंद्र (11) कुकावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार को वह विद्यालय में गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच उसे प्यास लगी तो वह विद्यालय में लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गया।
विज्ञापन
उसने जैसे ही हैंडपंप को छुआ कि जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण और परिवारीजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल का कनेक्शन काटकर योगेंद्र को बचाया और उसे सैफई रिम्स लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि स्कूल परिसर में लगे सबमर्सिबल में ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप डलवा रखा है, जिसमें करंट उतर आया था।