{"_id":"61102c858ebc3ef3a00c4461","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-visit-to-auraiya-and-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज औरैया-इटावा में मुख्यमंत्री का हवाई दौरा: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर जानेंगे मौजूदा हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज औरैया-इटावा में मुख्यमंत्री का हवाई दौरा: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर जानेंगे मौजूदा हालात
Mon, 09 Aug 2021 01:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:20 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा करेंगे। वह ढाई बजे गेल दिबियापुर में हेलीकाप्टर से उतरकर ककोर मुख्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यूपी में बाढ़ का कहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज औरैया व इटावा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन जिलों में संचालित राहत व बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा भी करेंगे।
जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा करेंगे।
वह ढाई बजे गेल दिबियापुर में हेलीकाप्टर से उतरकर ककोर मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां पर बाढ़ प्रभावित गांव में राहत और बचाव के साथ दी जाने वाली मदद को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। औरैया के बाद शाम चार बजे वह इटावा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।