{"_id":"60a942b18ebc3e6ac0359ed8","slug":"chief-minister-meets-deceased-asha-s-husband-and-daughter-from-corona-etawha-news-knp6298625149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मृत आशा के पति और बेटी से मिले मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मृत आशा के पति और बेटी से मिले मुख्यमंत्री
विज्ञापन
सैफई (संवाद)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीजा गांव में कोरोना संक्रमित रहे राजेश राठौर और उनकी बेटी लक्ष्मी से मुलाकात की। राजेश की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कोरोना से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने राजेश से ममता के इलाज से मौत तक की जानकारी ली।
परिवार को मदद का भरोसा दिया, लेकिन नौकरी व आर्थिक मदद की अर्जी नहीं ली। मुख्यमंत्री ने इतना जरूर कहा, सब सुन लिया है, इसकी जरूरत नहीं है। डीएम श्रुति सिंह को नियमानुसार राजेश की मदद देने के निर्देश दिए। राजेश ने कहा कि चलो इस बात का सुकून है कि प्रदेश के मुखिया उनके परिवार का हाल जानने तो आए।
बेटी का मनोबल बढ़ा गए मुख्यमंत्री
कोरोना से मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता की बेटी लक्ष्मी से मुख्यमंत्री ने पूछा किस क्लास में पढ़ती हो। लक्ष्मी ने बीएससी उत्तीर्ण करने के बाद नीट की तैयारी करने की बात बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन लगाकर पढ़ो। मुआवजा दिलाएंगे और पढ़ाई में पूरा सहयोग करेंगे। डीएम को लक्ष्मी का सहयोग करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
निगरानी समिति के सदस्यों से ली जानकारी
सैफई। राजेेश राठौर से मिलने के बाद मुख्यमंत्री न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सैफई पहुंचे। यहां कोरोना ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से बात की। ग्राम प्रधान राधा कृष्ण से कहा कि मन लगाकर काम करो, शीघ्र ही शपथ दिला दी जाएगी। निगरानी समिति के सदस्यों से थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर व उसके प्रयोग की जानकारी ली। सदस्यों से प्रयोग करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि कोरोना महामारी को हराने में पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री क्वारंटीन सेंटर देखने नहीं गए। (संवाद)