{"_id":"e6ded9140d3fc29a85c294495b67a14a","slug":"changed-debit-card-cash-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर एटीएम से 22 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर एटीएम से 22 हजार निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। रुपये निकालते वक्त एटीएम कार्ड लगाकर पासवर्ड डालने में अजनबी व्यक्ति का सहयोग लेना बैंक उपभोक्ता को महंगा पड़ गया। अजनबी युवक उसे 22 हजार रुपये की चपत लगा गया।
भरथना कस्बा में सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लगे एटीएम मशीन से मंगलवार की दोपहर मौजा कंधेसी के नगला नगरु निवासी अशोक कुमार पुत्र दीवान सिंह अपने के लिए रुपये निकालने आए थे। उन्होंने एटीएम मशीन में अपना एटीएम लगाया ही था कि तभी वहां पास में खडे़ एक युवक के द्वारा उनके एटीएम को मशीन में लगाने के लिए सहायता करने की बात कही।
वह उसके झांसे में आ गए और उन्होंने उसे अपना एटीएम कार्ड देकर पासवर्ड उस युवक को बता दिया। युवक के द्वारा उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। जब यहां रुपये नहीं निकले तो युवक उन्हें दूसरे एटीएम पर ले गया। रुपये न निकलने के बाद अशोक वहां से चल दिये। इसी बीच उक्त युवक ने अशोक के एटीएम से भरथना के तिलक रोड स्थित एक एटीएम मशीन से 22,600 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जैसे ही युवक के द्वारा एटीएम मशीन से रुपयों को निकाला गया वैसे ही अशोक के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आ गया। बैंक जाकर उन्होंने पता किया तो उन्हें रुपये निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को पूरे मामले की जानकारी दी। बैंक मैनेजर एसके माथुर ने बताया कि सीसी कैमरे में उस युवक की तस्वीर मिल गई है। उन्होंने इस संबंध में चौकी पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है।