फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chambal Literature Festival will be held on the banks of water body of Pachnad

Etawah News: पचनद के जलराशि तट पर होगा चंबल साहित्य उत्सव

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chambal Literature Festival will be held on the banks of water body of Pachnad
इटावा। चंबल साहित्य उत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन अगले वर्ष पचनद के विशाल जलराशि तट पर किया जाएगा। चंबल की खोई पहचान उभारने के लिए चंबल साहित्य उत्सव का आयोजन 2020 से होता आ रहा है। चंबल साहित्य उत्सव का चौथा संस्करण 16-18 फरवरी 2024 को आयोजित होगा।
विज्ञापन

आयोजकों ने रविवार को चौथे चंबल लिटरेरी फेस्टिवल का पोस्टर जारी करते हुए यह जानकारी दी। डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि इस बार का आयोजन चंबल घाटी के बीहड़ों के बीचों-बीच होगा। चंबल, यमुना, सिंध, पहुज और क्वारी पांच नदियों के विशाल और अनोखे संगम पर अंचल के साहित्यकारों का महाकुंभ लगेगा।
विज्ञापन

बताया कि चंबल अंचल में साहित्य की एक धारदार परंपरा रही है। साहित्य की इसी धरोहर से प्रेरणा लेते हुए चंबल के बिखरे साहित्य को दस्तावेजीकरण कर समाज के सामने उजागर का यह प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम और चंबल अंचल से जुड़ी पुस्तकों, दस्तावेजों, पत्र-पत्रिकाओं, प्राचीन सिक्कों, पत्रों, लोक संस्कृति से जुड़ी दुर्लभ सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान राना, खालिद नाईक, अजय कुमार, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, सौरभ अवस्थी, कपिल तिवारी, कुलदीप परिहार, आदिल खान, शशिकांत दुबे, देवेन्द्र सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed