फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal

चंबल का जलस्तर घटा, आज फिर बढ़ने की आशंका

Sat, 14 Sep 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chambal
इटावा। चंबल नदी में कोटा बैराज से पानी छोडे़ जाने के कारण नदी खतरे के निशान को पार कर गई थी। शुक्रवार को नदी के जलस्तर में गिरावट देखी गई। रात के समय चंबल नदी के जलस्तर में और भी अधिक गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। नदी के जलस्तर में आ रही गिरावट को देखकर तटीय क्षेत्र के गांव में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार और रविवार को जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

चंबल नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से गुरुवार को वह खतरे के निशान को पार गई थी। आस पास के गांव के लोगों सहित प्रशासन भी चौकन्ना हो गया था। प्रशासन ने बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी शहजादे खान ने बताया कि कोटा बैराज से छोडे़ गए पानी के कारण चंबल नदी का जलस्तर 121.20 पर पहुंच गया था। जो कि शुक्रवार को घटकर 119.20 पर आ गया है। रात के समय चंबल नदी के जलस्तर में और भी गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। इससे नदी के किनारे बसे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा बैराज डैम से करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया है। इस कारण से चंबल नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार की सुबह तक यह पानी चंबल नदी में आ जाने से नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed