{"_id":"6175a0a0b12dda24ba4f2ff0","slug":"chaand-ka-deedaar-kar-maangee-pati-kee-lambee-umr-etawah-news-knp6601703124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पति की दीर्घायु की कामना करते हुए सुहागिन महिलाओं ने रविवार को पूरे दिन करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। इस मौके पर घरों में खासा उत्साह देखने को मिला। रात में चांद का दीदार करने के बाद सुहागिनों ने पूजा अर्चना की फिर निर्जला व्रत तोड़ा।
इसके पूर्व दिन भी महिलाएं घर पर कढ़ी, चावल, बरा, पकौड़ी बनाने के बाद शाम होते ही पूजा की तैयारियों में लग गईं। श्रृंगार करके पूजा अर्चना की। रात आठ बजे के बाद चंद्रमा के निकलते ही खुशी के मारे बच्चों ने पटाखे चलाए।
सुहागिनों ने छलनी से चंद्रमा के दीदार करने के बाद पीतल के करवा से अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत पूरा किया। करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह दिखता है।
विज्ञापन
खासकर उन महिलाओं को जिनका शादी के बाद पहला व्रत होता है। शहर के करमगंज निवासी एवं मेजर (कोर ऑफ इंजीनियरिंग) सनी सिंघल जो इस समय सिलीगुड़ी में तैनात हैं ने बताया कि उनकी शादी 30 नवंबर को हुई थी। पत्नी दीप्ती का पहला करवा चौथ है वह बहुत खुश है।
सनी सिंघल की मां संगीता अग्रवाल ने बताया कि बेटे की ससुराल से पहले करवा चौथ के मौके पर बेटे-बहू के अलावा उनके लिए भी साड़ी आई है। साथ में चांदी का करवा के अलावा 14 चीनी का करवा, 14 महिलाओं के गिफ्ट और मिठाइयां आईं हैं।
लड़की की शादी के बाद उसके मायके से पहले करवा चौथ पर यह सामान भेजा जाता है। इस मौके पर शहर में मिठाइयों की दुकान पर भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे, लेकिन शाम आठ बजे से पहले ही सड़कों पर खासा सन्नाटा छा गया। इक्का दुक्का लोग और वाहन सवार आते जाते दिखाई दिए।