{"_id":"b78049fa0db79bcd96731082e38152fe","slug":"cemeteries-will-park-on-the-pier-water-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट पर बनेगा पार्क, वाटर फॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट पर बनेगा पार्क, वाटर फॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका शमशान घाट की कायाकल्प करेगी। यहां पार्क और वाटर फॉल समेत कई अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। गुरुवार को हुई बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा गलियों व नालियों से जुड़े 261 निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में गत मई और जून माह के आय व्यय का ब्योरा भी पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में तय हुआ कि यमुना किनारे स्थित शमशान घाट पर कुल 15 निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें शवों की अंत्येष्टि के लिए स्थल व चबूतरों का निर्माण, सीसी मार्ग, लकड़ी स्टोर करने के लिए गोदाम, मुख्य गेट, सुलभ शौचालय, पानी की टंकी, मिनी नलकूप, शवों के पंजीकरण के लिए कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा रात के समय प्रकाश व्यवस्था के लिए सोडियम लाइट लगेगी। अंत्येष्टि में शामिल लोगों के लिए दो हॉल और सीढ़ियों के निर्माण के अलावा वाटर फॉल (रॉक स्टोन वाटर बॉडी) व पार्क बनाया जाएगा। पार्किंग स्थल के लिए चाहरदीवारी व यमुना के किनारे घाट का निर्माण व आरसीसी का नाला भी बनाया जाएगा।
बैठक में इन निर्माण कार्यों के आगणन बनाने एवं निविदा आमंत्रित किए जाने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा बैठक में सभासदों का भत्ता 200 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने को मंजूरी प्रदान की गई।
इसी तरह दैनिक वेतन भोगी समूह ग कर्मचारियों को 200 रुपये प्रतिदिन एवं समूह घ के कर्मियों को 170 रुपये प्रतिदिन से अधिक का भुगतान करने के लिए शासन से मंजूरी लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
साथ ही विभागीय वाहनों को खड़ा करने के लिए पक्का तालाब स्थित टंकी के निकट गैराज का निर्माण एवं कलई चूना व मार्बल डस्ट रखे जाने के लिए एलआरआर, दीप टाकीज, फ्रेंड्स कालोनी, गाड़ीखाना, सिविल लाइन, करनपुरा, रेखा मैरिज पैलेस के निकट, आवास विकास, इस्लामियां एवं पक्का तालाब टंकियों के निकट कक्ष बनवाए जाने के प्रस्तावों को भी मंजूर कर लिया गया।
बैठक में चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने अध्यक्षता की। इस दौरान प्रभारी ईओ व एडीएम ईश्वरचंद्र समेत दिलीप दुबे, शरद बाजपेयी, रत्नेश भदौरिया, अमित सोनी आदि सभासद मौजूद रहे।
वेतन के बाद सर्वाधिक खर्च निर्माण कार्यों पर
बैठक में प्रस्तुत किए गए आय व्यय के ब्यौरे के अनुसार गत मई माह में 2,33,92,842 रुपये की आय और इसी महीने में 5,22,07,637 रुपये खर्च होना दर्शाए गए।
नगर पालिका को मई के महीने में 13वें वित्त आयोग से 2,05,53,659 रुपये प्राप्त हुए। पालिका की स्वयं की आय 27,54,739 रुपये रही जबकि मई के महीने में सर्वाधिक खर्च वेतन भुगतान के अलावा 2,77,086 ,509 रुपये निर्माण कार्यों पर खर्च किए गए। गत जून के महीने में पालिका की कुल आय 5,72,45,782 रुपये हुई थी।
जिसमें 4,60,03,238 रुपये 13वें वित्त आयोग से प्राप्त हुए हैं। गत जून के महीने में कुल 1,77,99,069 रुपये खर्च किए गए। इसमें सर्वाधिक खर्च वेतन के बाद 37,57,342 रुपये निर्माण कार्यों पर व्यय हुए थे। इसी महीने में जलापूर्ति पर 3,89,481 रुपये, वाहनों के रखरखाव एवं कूड़ा निस्तारण पर 10,95,767 रुपये खर्च किए गए।
17 स्थानों पर लगेंगे वाटर कूलर
शहर के शास्त्री चौराहा, स्टेशन बजरिया, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, जिला अस्पताल, कचहरी गेट, नया शहर चौराहा, नगरपालिका चौराहा, तहसील चौराहा, पक्काबाग तिराहा, स्टेशन रोड तिकोनिया, नीलकंठ महादेव मंदिर, अंबेडकर चौराहा, भरथना चौराहा, विजय नगर चौराहा, जिला पुस्तकालय के निकट व काली वाहन मंदिर पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे।