फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Celebrating Independence Day with great pomp

धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Wed, 17 Aug 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 17 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Independence Day with great pomp
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम नितिन बंसल। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। सरकारी, अर्द्धसरकारी, विद्यालयों व पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ गोष्ठियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद प्रांगण में चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी व सभासदों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्टस में प्रबंधक इं. हरिकिशोर तिवारी, मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पीके अगिभनहोत्री व सलाहकार श्रेता तिवारी के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला विकलांग एसोसिएशन के पक्का तालाब स्थित कार्यालय में अध्यक्ष अशोक कुमार व महामंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवेन हिल्स में  निदेशक प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने ध्वजारोहण किया।  ट्रस्टी शिवकिशोर दुबे व सुनील राजपूत उपस्थित रहे। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री श्रीकृष्ण यादव उपस्थित रहे।

ज्ञान स्थली आवासीय विद्यालय में प्रबन्धक  शिवप्रसाद यादव  एवं प्रधानाचार्य डॉ. धमेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए।

कटरा शमशेर खां स्थित ज्ञानस्थली एकेडमी व शिवाजी शिक्षा निकेतन में ग्रुप के चेयरमैन विनीत यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. वेदप्रकाश व बेनीराम पाल के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रॉयल ऑक्सफ ोर्ड इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्री में ध्वजारोहण  प्रबन्धक  सुरेश कुमार ने चेयरमैन रणवीर सिंह की मौजूदगी में किया। जूनियर स्कूल सराय ऐसर में ग्राम प्रधान मलिखान सिंह ने ध्वजारोहण किया।

डिवाइन लाइट इंटर कॉलेज में एडीएम  ईश्वर चन्द्र ने प्रबंधक रामनरेश व प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल  में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने प्रबंधक अतिवीर सिंह व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा की मौजूदगी में ध्वाजारोहण किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मिताली शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। बाद में वृक्षारोपण भी किया गया। यंग जीनियस एकेडमी में प्रधानाचार्य देशकुमारी ने, बचपन प्ले स्कूल में डॉ. अनुराग द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. ओपी भटेले ने ध्वजारोहण किया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी स्कूल में प्रबंधक सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य कमलकुमार के निर्देशन में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर देशप्रेम भी भावना जागृत की।

लिटिल विंग्स प्ले स्कूल में चेयरमैन आरपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। सिटी कान्वेंट स्कूल में अवधेश सिंह भदौरिया ध्वजारोहण किया। जिला एवं शहर कांग्रेस की ओर जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

इससे पूर्व प्रभातफेरी भी निकाली गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे ने इंदिरा पार्क में ध्वजारोहण किया। पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रिपुदमन सिंह ने ध्वजारोहण किया।


जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय पर निदेशक हरीनारायण बाजपेई ने ध्वजारोहण किया। लोक कल्याण पब्लिक स्कूल अडडा गूलर में सभासद रत्नेश भदौरिया ने ध्वजारोहण किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed