फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Celebrated Deepotsav by lighting 1.21 lakh lamps

Etawah News: 1.21 लाख दीये जलाकर मनाया दीपोत्सव

Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Deepotsav by lighting 1.21 lakh lamps
इटावा। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी जश्न का माहौल रहा। दिनभर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शहर के पक्का तालाब परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से 1.21 लाख दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। शाम होते ही पूरा पक्का तालाब दीपों से जगमगा उठा। श्रीराम के भजनों की धुन से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शामिल होकर देव दीपावली मनाई।
विज्ञापन


पक्का तालाब पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपों से जय श्रीराम, जय श्री महादेव, जय बजरंगबली, अयोध्या लिखकर कार्यक्रम को भव्य रूप से सजाया। चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर पक्के तालाब पर वाहनों का प्रवेश सुबह से रोक दिया गया था। दिनभर आम जन भी सजे दीपों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। दिन से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

शाम होते ही दीपों को प्रज्ज्वलित किया गया। लगभग सात बजे पक्के तालाब पूरा जगमग हो उठा। दीप जलते ही लोगों ने जय-जय श्रीराम के उद्घोष लगाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष देवर्षि, कार्यक्रम संयोजक अमित दीक्षित, रणवीर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed