फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CDO's car returned to gate

सीडीओ की कार गेट से लौटी

Fri, 12 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 12 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
CDO's car returned to gate
जुलूस निकालते आंदोलित कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। मांगों पर आंदोलित राज्य कर्मचारियों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी कामकाज ठप रखा। विकास भवन के गेट पर ताला लगाकर बंद कर दिया गया। सीडीओ पीके श्रीवास्तव भी अपने दफ्तर नहीं पहुंच सके। उनकी कार गेट से लौट गई। आंदोलित कर्मचारियों की दो टीमें बाइक से शहर भर में घूमती रहीं। जिस विभाग में कामकाज होता मिला, उसे बंद करा दिया। बीएसए दफ्तर में कर्मचारियों ने चालाकी दिखाई। मेन गेट पर ताला लगाकर अंदर काम करते रहे लेकिन आंदोलित कर्मचारियों ने ताला खुलवाकर कर्मचारियों से  एतराज जताया। इसके बाद इस दफ्तर के कर्मचारी भी आंदोलनकारियों के संग हो लिए।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दूसरे दिन भी सरकारी दफ्तरों पर ताले लटके रहे। तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल कर्मचारी सुबह 9:30 बजे विकास भवन के मेन गेट पर पहुंच गए। उन्होंने गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। इसी बीच सीडीओ अपनी गाड़ी से विकास भवन पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने ताला नहीं खोला। सीडीओ ने कहा कि वह हड़ताल पर नहीं है लेकिन कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद सीडीओ लौट गए।
विज्ञापन


  दोपहर करीब एक बजे जमाल अहमद, अशोक द्विवेदी, पूरन सिंह आदि के नेतृत्व में संघर्ष समिति की टीमें बनाई गईं। जिन्होंने विभिन्न विभागों में जाकर कार्यालयों को बंद कराया। इसी बीच आंदोलित कर्मचारी तहसील व रजिस्ट्री ऑफिस में काम बंद कराकर बीएसए दफ्तर पहुंचे तो वहां मेन गेट पर ताला लटका मिला। दफ्तर के अंदर लोगों की मौजूदगी देख ताला खुलवाया। इसके बाद हो हल्ला मचाते हुए आंदोलित कर्मचारी परिसर के अंदर घुस आए और एक बंद दरवाजे को लात मार कर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां अंडर ट्रांसफर बीएसए जेपी राजपूत के साथ कर्मचारी कामकाज करते मिले। जिस पर आंदोलित कर्मचारियों ने सख्त एतराज जताया और सभी कर्मचारियों को अपने साथ ले गए। कर्मचारियों ने डीएम चौराहे पर प्रदर्शन किया। यहां से कंपनीबाग स्थित उद्यान विभाग, नलकूप, लघु सिंचाई पहुंचे लेकिन यह विभाग बंद मिले।


अंबेडकर चौराहे पर चकबंदी दफ्तर भी बंद मिला। कलक्ट्रेट के तमाम कर्मचारी दफ्तरों को बंद कर आस-पास टहलते दिखे। हालांकि फरियादियों की संख्या बेहद कम नजर आई। धरना-प्रदर्शन में इस्लाम, राजेश तिवारी, राकेश सक्सेना, शैलेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, दिलीप मिश्र, प्रदीप सक्सेना, विजय बहादुर सिंह तोमर, अरविंद प्रताप सिंह धनगर, उमाशंकर गुप्ता, अरविंद सिंह गौर, रामकरन साहू, राजेश कुमार, अवनीश मिश्र, केेके सिंह चौहान, अरुण पांडेय, अशोक अग्निहोत्री, जय नारायण आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed