{"_id":"9d28bf30409c0a0ccefd80445939205c","slug":"cctv-cameras-will-be-in-court-premises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में फिर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में फिर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में एसएसपी आवास मार्ग पर एक व्यक्ति की हत्या होने के बाद से पुलिस व जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए हैं। इसके तहत कचहरी परिसर में फिर से ‘तीसरी आंख’ नजर रखेगी।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर यहां एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पूर्व में भी यहां आठ कैमरे लगाए गए थे लेकिन चुनाव के चलते इन्हें हटा दिया गया था।
बुधवार को सरकारी अवकाश होने से दफ्तर बंद थे। लिहाजा सन्नाटे में सीसीटीवी कैमरे फिट किए जाते रहे। यहां मौजूद नाजिर ने बताया कि कैमरे ऐसी जगहों पर फिट किए जा रहे हैं, जिससे परिसर का कोई भी कोना अछूता न रहे।
विज्ञापन
यह तीसरी आंखें एडीएम दफ्तर के सामने समाज कल्याण विभाग, डीएसओ दफ्तर पर हवालात और सिविल कोर्ट जाने वाले मार्ग पर निगरानी के लिए, अंग्रेजी दफ्तर के सामने, एसएसपी कार्यालय मार्ग, एडीएम कोर्ट के ऊपर, डीएम के सामने शिकायत कक्ष पर, नजारत के सामने बरगद के नीचे होने वाले धरना प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नाजिर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग डीएम चेंबर में होगी। कैमरे लगने के बाद डीएम इनका जायजा भी लेंगे। यदि कहीं और जरूरत महसूस हुई तो वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
मालूम हो कि कचहरी और विकास भवन में तत्कालीन डीएम जीएस प्रियदर्शी के समय भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बाद में विधानसभा चुनाव के दौरान नई मंडी में ईवीएम स्टोर की गई। लिहाजा यह कैमरे वहां लगा दिए गए। तब से यह कैमरे रखे हुए थे।
गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कचहरी के सभी गेटों पर पुलिस की तैनाती कर दी है। सिर्फ एसएसपी और एडीएम कार्यालय स्थित गेटों से ही कर्मचारियों एवं मीडिया आदि चुनिंदा लोगों के वाहन आ जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से तीसरी आंख की निगरानी काफी अहम मानी जा रही है।