फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Causes of the Troops in the North East Express

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में फौजियों का उत्पात

Tue, 20 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 20 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Causes of the Troops in the North East Express
डेमो - फोटो : डेमो
आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में मंगलवार को फौजियों ने जमकर उत्पात मचाया। जनरल कोच में चढ़े फौजियों ने कई यात्रियों को पीटा। उनके सामान चलती गाड़ी से फेंक दिए। कुछ यात्रियों को इटावा स्टेशन पर नीचे उतार दिया। इन यात्रियों को दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया।
विज्ञापन


नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ फौजी टुंडला से सवार हुए और यात्रियों को सीट से हटाने लगे। मधेपुरा बिहार निवासी नकुल, एजाजुल हक, अररिया निवासी श्रवण कुमार एवं सलमान आदि ने बताया कि विरोध करने पर फौजियों ने पीटकर सीट से हटा दिया। उनका सामान चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। ट्रेन निर्धारित समय से चार घंटे लेट 2.30 बजे इटावा स्टेशन पहुंची। यहां फैजियों ने यात्रियों को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


यात्रियों ने स्टेशन मास्टर रवि गोयल से शिकायत की। जीआरपी ने यात्रियों को कुछ देर बाद आई अमीनाबाद एक्सप्रेस से  कानपुर रवाना किया। स्टेशन मास्टर रवि गोयल ने बताया कि यात्रियों ने ट्रेन से नीचे उतारे जाने की शिकायत की थी। इस संबंध में जीआरपी को सूचित कर दिया गया था। यात्रियों ने तहरीर नहीं दी है। इस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed