{"_id":"655a6212dcb1b35e6d0ca341","slug":"cashier-suspended-in-case-of-theft-from-saifai-depot-etawha-news-c-216-1-sknp1011-5380-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सैफई डिपो से चोरी होने के मामले में कैशियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सैफई डिपो से चोरी होने के मामले में कैशियर निलंबित
Mon, 20 Nov 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। रोडवेज के सैफई डिपो में दिवाली के दिन डेढ़ क्विंटल वजन की तिजोरी समेत करीब नौ लाख 34 हजार चोरी कर ले जाने के मामले में मुख्यालय से भेजी गई जांच टीम की रिपोर्ट के बाद कार्यशाला के कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। जबकि डिपो के स्टेशन इंचार्ज शांति स्वरूप अग्निहोत्री को आरोप पत्र देकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
12 नवंबर की रात पर सैफई डिपो के कैश रूम से नौ लाख 34 हजार रुपये के साथ तिजोरी गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केंद्र प्रभारी की तहरीर पर कैशियर, गनमैन और एक गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच में कैश रूम की एक चाबी केंद्र प्रभारी के पास होने की बात सामने आई थी। वहीं, इस मामले में लखनऊ से आई रोडवेज डिपो की विभागीय टीम ने जांच पड़ताल की थी। इसमें यह तथ्य सामने आए थे।
इस पर टीम ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर जवाब सवाल करने के बाद जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के बाद परिवहन निगम के जीएम एसपी सिंह निर्देशन पर कैशियर फरमान सिद्दीकी निवासी मोहल्ला कटरा शमशेर खां कोतवाली सदर को निलंबित कर दिया। जबकि स्टेशन इंचार्ज शांति स्वरूप अग्निहोत्री को आरोप पत्र देकर 15 दिन में जवाब देने को कहा है।