{"_id":"584eec874f1c1bb324649d10","slug":"cash-taken-in-police-presence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में निकाले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में निकाले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई का एटीएम चालू हुआ तो लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में छुट्टी के तीसरे दिन सोमवार शाम शास्त्री चौराहा स्थित एसबीआई के दो एटीएम चालू हुए तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। ऐसे में शनिवार को कैश न होने पर हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस की तैनाती रही। लोगों को रुपये मिलने पर राहत मिली।
विज्ञापन
जिले में भर के करीब 90 एटीएम में से 10 एटीएम ही चल रहे हैं। बाकी शोपीस बने हैं। छुट्टी के दिनों में एसबीआई, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम भी धोखा दे गए। जरूरतमंद लोग एक एटीएम से दूसरे पर चक्कर काटते रहे। गत शनिवार को गुस्साए लोगों ने शास्त्री चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम पर पत्थरबाजी कर दी थी। वहीं सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए थे। बाद में बैंक के चीफ मैनेजर आशीष गुप्ता ने पुलिस की मौजूदगी में लोगों को एटीएम कक्ष खोलकर दिखाया था। सोमवार शाम करीब 4 बजे शास्त्री चौराहा स्थित एटीएम चालू हुआ। जैसे ही लोगों को ये खबर मिली वहां भीड़ जुट गई। चीफ मैनेजर ने पूर्व के हंगामे को देखते हुए एहतियात बरती। पुलिस बल की निगरानी में लोगों ने रुपये निकालने शुरू किए। खुद चीफ मैनेजर भी बाहर खड़े होकर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन