{"_id":"6429caa4dbd655e137007499","slug":"cases-number-increacsee-lawyers-be-prepare-etawha-news-c-12-1-159312-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मुकदमों का अंबार, जन रक्षा के लिए वकील रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मुकदमों का अंबार, जन रक्षा के लिए वकील रहें तैयार
Mon, 03 Apr 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
इटावा। देश और प्रदेश के मौजूदा हालात चिंताजनक हैं। संविधान और न्याय पालिका की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर मुकदमों का अंबार लगा है। न्यायाधीशों, कर्मचारियों और संसाधनों का अभाव है। ऐसे में वकीलों को जनता की रक्षा के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर 200 वकीलों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह बात जिला पंचायत सभागार में आयोजित ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) के जिला सम्मेलन में प्रांतीय महामंत्री बृजवीर सिंह एडवोकेट ने कही। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जनतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत को मानता है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए वकीलों को आगे आना होगा। उन्होंने बुजुर्ग वकीलों के लिए 10000 रुपये मासिक पेंशन की मांग उठाई। इसके अलावा महिला वकीलों के लिए भी सुविधाएं देने की मांग की।
कार्यक्रम में एडवोकेट प्रोटेंशन एक्ट और विदेशी वकीलों का प्रवेश वर्जित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में लगभग 350 वकील शामिल हुए।
विद्याराम भारती बने जिला काउंसिल के अध्यक्ष
सम्मेलन के दौरान जिला काउंसिल का चुनाव हुआ। इसमें विद्याराम भारती को अध्यक्ष, मनोज गौर को महामंत्री, अरुण कुमार राजपूत को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल में बृजेंद्र कुमार गुप्ता, कृपानंद बाजपेई, बृजभूषण सिंह भदौरिया, अवनीश कुमार यादव, हरिनारायन सिंह और गंगाराम शाक्य चुने गए। कार्यकारिणी में जीजी चौधरी, जुबैर तैमूरी, सुनील टंडन, श्यामबाबू, हंसमुखी, मनोज शाक्य, देवेंद्र सिंह, प्रवीन कठेरिया, रूपेंद्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष, रामशरन यादव, जयवीर सिंह सेंगर, हैप्पी ठाकुर, अक्षय राज सिंह भदौरिया, प्रीती चौहान, मोहित सिंह भदौरिया, शैलेंद्र शाक्य संयुक्त मंत्री, राजेश कुमार प्रजापति, सुनीता वर्मा, आलोक शाक्य, आनंद वर्मा सहायक सचिव चुने गए। सम्मेलन में सौरभ सिंह गौर, देवेंद्र सिंह भदौरिया, मनीष प्रताप सिंह चौहान, सौरभ कुमार, सचिन पाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जीजी चौधरी ने और संचालन जिलामंत्री अनिल कुमार गौर ने किया।