{"_id":"64b8261a5b6d3bb9b10a53b8","slug":"case-filed-against-three-including-senior-assistant-of-arto-etawha-news-c-216-1-etw1001-785-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एआरटीओ की वरिष्ठ सहायक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एआरटीओ की वरिष्ठ सहायक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
फर्जी तरीके से कार ट्रांसफर कराने के मामले में कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फर्जी तरीके से दूसरे चालक के नाम पर कार ट्रांसफर कराने में कोर्ट के आदेश पर एआरटीओ कार्यालय की वरिष्ठ सहायक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एआरटीओ के आदेश के बाद भी वरिष्ठ सहायक ने थाना सिविल लाइन में पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। एसएसपी से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।
थाना चौबिया क्षेत्र के नीवरी बीना गांव निवासी राजेश कुमार ने प्रार्थना में बताया कि उनकी कार के चालक केशव दयाल निवासी नगला सिंह चौबिया ने बेईमानी से एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों के सहयोग से कार के कागज फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिए। जब इस बात की जानकारी राजेश को हुई तो उन्होंने एआरटीओ बृजेश कुमार से शिकायत की।
शिकायत के बाद एआरटीओ ने 21 फरवरी 2023 को फर्जी तरीके से नाम कराए गए कागजों को निरस्त करके पीड़ित के नाम दर्ज करवाए। एआरटीओ ने वरिष्ठ सहायक प्रतिभा को केशव दयाल के खिलाफ फर्जी तरीके से कार को ट्रांसफर कराने के संबध में थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। लेकिन वरिष्ठ सहायक ने 30 दिन बीत जाने के बाद भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना कि चालक उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है और कार वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने चार मार्च को एसएसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाकर अपनी कार वापस लेने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर थाना सिविल लाइन में केशव दयाल,वरिष्ठ सहायक प्रतिभा व एक अन्य एआरटीओ कार्यालय के अज्ञात कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज हुआ।