फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempted murder of woman when dowry demand was not met Etawah

Etawah: बेहद दर्दनाक! दहेज की मांग नहीं हुई पूरी...तो गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 26 Jan 2023 08:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का प्रयास किया गया। परिजनों के थाना घेरने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Attempted murder of woman when dowry demand was not met Etawah
शिखा की गर्दन पर रस्सी का निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला ने ससुरालियों पर गला दबाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने का घेराव किया।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पंचावली रोड यशोदा नगर निवासी शिखा (28) ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2019 को पार्थ सारथी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 24 जनवरी की रात करीब 10 बजे पति पार्थ, ससुर प्रदीप, सास शीलादेवी, चचिया सास मुन्नी देवी, चचेरा देवर प्रतीक उर्फ लकी ने सोते समय उसका रस्सी से गला दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बचने का प्रयास किया, तो सभी ने उसे पीटा। किसी तरह बचकर उसने इसकी जानकारी यूपी 112 और भाई पवन को दी। परिजन जब ससुराल पहुंचे, तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट का प्रयास किया। पुलिस के आने पर उसे कमरे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया।

भाई पवन ने बताया कि सुबह तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो उनके साथ करीब 40 लोग फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने बताया कि पुलिस की मंशा आरोपियों को बचाने की थी।

फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि दहेज की मांग और हत्या के प्रयास का मामला संज्ञान में आया है। पति, सास, ससुर, चचिया सास, चचेरे देवर के अलावा ददिया सास व ससुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed