फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car trampled mother and daughter, daughter died, villagers blocked

कार ने मां-बेटी को रौंदा, बेटी की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 10 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car trampled mother and daughter, daughter died, villagers blocked
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : ETAWAH
सैफई। ग्राम उझियानी में घर के सामने बैठकर आग ताप रही मां और बेटी को तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सैफई हवाई पट्टी-पतारा रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई थानों की पुलिस बुला ली गई थी। जाम नौ बजे तक लगा रहा।
विज्ञापन

ग्राम उझियानी निवासी कमलेश बाथम का मकान सैफई हवाई पट्टी रोड पतारा तिराहे के ठीक सामने बना है। कमलेश बाथम घर के सामने ही सब्जी की ठेली लगाता है। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे उसकी पत्नी 45 वर्षीय कमला देवी और 16 वर्षीय बेटी अंजली सब्जी की ठेली के पास बैठकर अलाव ताप रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पतारा की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। कार में तीन युवक सवार थे। कार की टक्कर से अंजली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी कार को जेसीबी से खींचकर थाने लेकर गई।

घटना का पता लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हवाई पट्टी-पतारा रोड पर जाम लगा दिया। सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। बाद में स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम ज्योत्सना बंधु, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, सीओ जसवंतनगर, सीओ भरथना साधु राम, नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
थाना बैदपुरा एवं थाना बसरेहर की पुलिस भी बुला ली गई थी। ग्रामीणों को अधिकारियों के काफी समझाने के बाद नौ बजे जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed