फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car rammed into tractor-trolley, constable injured

Etawah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार घुसी, दरोगा घायल

Fri, 14 Jul 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into tractor-trolley, constable injured
फोटो 6 हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन

कार सवार दरोगा बेला थाने से ड्यूटी करके लौट रहे थे, हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल (इटावा)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे ईंटों से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार घुस गई। हादसे में ड्यूटी से लौट रहे कार सवार दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से निकल रही सांसद की स्कॉर्ट टीम ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मूलरूप से मैनपुरी के अतिके नगला निवासी, हाल पता आईटीआई चौराहे पास के रहने वाले दरोगा उदयवीर सिंह औरैया के बेला थाने में तैनात हैं। बुधवार रात वह बेला से ड्यूटी कर अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी हाईवे पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार घुस गई। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

मौके से निकल रहे सांसद रामशंकर कठेरिया की स्कॉर्ट टीम ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से थाना परिसर में खड़ा कर दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर यातायात दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed