फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car overturned on expressway, family saved narrowly

एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 20 Jun 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Car overturned on expressway, family saved narrowly
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर को दिल्ली से पटना जा रही कार का टायर फट गया। अनियंत्रित कार पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई थीं।
विज्ञापन

हादसे में हौजरानी साकेतनगर दिल्ली निवासी रामदुलारे, उनकी पत्नी अंतिमा सिंह और तीन बेटियां समीक्षा, आकांक्षा, गोलू घायल हो गईं। ये सभी दिल्ली से पटना जा रहे थे। मौके पर पहुंची पीआरवी 1612 के स्टाफ ने कार को एक्सप्रेसवे वे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। बाद में सभी पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना में एक्सप्रेस वे पर गांव नगला सवी पूर्वी के सामने एक चीनी से भरा ट्रक पलट गया। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे ट्रक चालक को नींद का झोंका आने से ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा। ट्रक चालक विक्रांत पुत्र नरेशपाल निवासी ओमनगर थाना गोवर्धन जिला मथुरा और विपिन पुत्र वेदप्रकाश उसमे फंस गए। पुलिस ने चालक व परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed