{"_id":"88788ab3e0c9190517e8b7c135d92b68","slug":"car-entered-standing-tanker-two-killed-in-etawah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में खड़े टैंकर में घुसी कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में खड़े टैंकर में घुसी कार, दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार सेंट्रो कार हाइवे किनारे खड़े एक टैंकर में जा घुसी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार में फंसे घायल को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा रविवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सराय भूपत के पास हुआ।
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर निवासी अनिल सिंह (40) पुत्र रामचंद्र सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार को अपने घर जाने के लिए साथी जीतू (30) पुत्र तुलसीराम निवासी सेवानगर निकट गुरुद्वारा, थाना कोटला, नई दिल्ली और शनि (32) पुत्र रंजीत सिंह निवासी मुबारकपुर कोटला नई दिल्ली के साथ सेंट्रो कार से निकले।
कार अनिल चला रहे थे। सुबह करीब छह बजे सराय भूपत तिराहे के पास हाइवे के किनारे खड़े टैंकर में पीछे से कार जा घुसी। दुर्घटना देख टैँकर चालक भाग निकला। उधर से गुजर रहे लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसओ भरत कुमार पांडेय ने कार की पिछली सीट पर फंसे घायल शनि को निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टैंकर में घुसी कार को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन मंगवानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। कार में मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
एसओ भरत कुमार ने बताया कि मृतक अनिल सिंह के परिवार का चचेरा भाई नरेंद्र सिंह भरथना थाने में एसआई के पद पर तैनात है। वह सूचना मिलने के बाद पहुंच गए और शिनाख्त की। बाद में अन्य परिजन भी आ गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।