फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car engine, wheels fell away, dead bodies were scattered on the road

कार का इंजन, पहिये दूर गिरे, लाशें बिखरीं थीं सड़क पर

Thu, 10 Mar 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Car engine, wheels fell away, dead bodies were scattered on the road
सैफई। इटावा-मैनपुरी रोड पर हुआ हादसा बेहद खौफनाक था, जिसने भी वहां का मंजर देखा वह सिहर उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय दोनों वाहनों की टक्कर हुई तो कार का इंजन उछलकर दूर जाकर गिरा और उसके पहिये उछलते नजर आए।
विज्ञापन

टक्कर के दौरान ही कुछ लोगों ने दम तोड़ दिया। लाशें सड़क पर जहां-तहां बिखरी दिखीं। खून दूर-दूर तक फैला दिखा। घायल तड़प रहे थे। उनके कैमरे, सामान इधर-उधर दूर तक फैल गए। हादसे के बाद वहां से जो भी गुजरा वह ठहर गया। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

राधिका स्टूडियो की टीम मैनपुरी में सगाई समारोह में फोटो, वीडियो बनाने जा रही थी। ये सभी लोग दिन में लगभग 11:30 बजे जसवंत नगर से निकले थे। इटावा-मैनपुरी रोड पर तेज रफ्तार के दौरान ही कार का अगला टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार डिवाइडर को क्रास करते हुए विपरीत दिशा में दूसरी लेन पर पहुंच गई। वहां आ रहे मिनी ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी। उसकी भी रफ्तार तेज थी।
कार का इंजन उछलकर दूर खेत में जा गिरा और उसके पहिये हवा में उछलते दिखे। लोगों ने बताया कि इंजन निकलते ही कार मिनी ट्रक में घुस गई और उसमें बैठे हुए लोग और सामान बाहर बिखर गया।
मंजर बेहद खौफनाक था। वहां मौजूद बहुत लोग बचाने के लिए दौड़े और कुछ लोग तो हालात देखकर बदहवास हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को और एंबुलेंस को फोन लगाया। सैफई पुलिस तुरंत पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
छह मौत से मातम, बाजार हुए बंद
जसवंतनगर। सैफई क्षेत्र में हुए हादसे में छह फोटोग्राफर की एक साथ मौत की सूचना से जसवंत नगर कस्बे में कोहराम मच गया। हृदय विदारक हादसे की सूचना मिलते ही बाजार बंद हो गए।
जिसने भी सुना वही मृतकों के घरों की ओर दौड़ पड़ा। कुछ लोगों ने वाहन उठाए और घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों को घटना की जैसे ही सूचना मिली, वे लोग मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई की ओर दौड़े।
राधिका फोटो स्टूडियो क्षेत्र में फोटोग्राफी और शूटिंग के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। स्टूडियो को मैनपुरी की शगुन स्टूडियो में घिरोर और मैनपुरी के किसी दो परिवारों में सगाई समारोह के लिए बुक किया गया था।
अर्टिगा कार में चालक समेत 10 लोग सवार थे। 11.30 बजे ये टीम और दूसरी कार से स्टूडियो के मालिक गोपाल शिवहरे, उनकी पत्नी और बेटी मैनपुरी के लिए रवाना हुए थे।
मालिक की टियागो गाड़ी आगे निकल गई, जबकि अर्टिगा में सवार पीछे रवाना हुए। 11.55 के करीब हादसा हो गया। घटना के दौरान स्टूडियो के मालिक की गाड़ी लगभग 8-10 किलोमीटर आगे निकल गई थी।
सूचना मिलने पर वह लौटे तो मौत का मंजर देख अचेत हो गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका में सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे सैफई क्षेत्र के प्रत्यक्षदर्शी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि कैमरे और वीडियो कैमरा आदि को पुलिस ने सबके सामने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। इस हादसे पर जसवंत नगर विधायक और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने शोक जताया है।
सात सीटर कार में सवार थे दस लोग
दुर्घटना के वक्त आर्टिगा कार में दस लोग सवार थे, जबकि कार सात सीटर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में क्षमता से अधिक वजन था और आगे तीन लोग बैठे होने के कारण चालक को कार चलाने में समस्या हो रही थी।
कार की गति भी तेज थी, इस वजह से टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा। कार उल्टी दिशा में चली गई।
मिनी ट्रक और कार की टक्कर के बाद इटावा-मैनपुरी मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। कार से मृतकों और घायलों को निकालने के बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद डाउन लाइन यातायात चालू हो सका।

दुर्घटना में घायल हो गए विशाल राठौर और रमन की हालत गंभीर है। डाक्टरों ने बताया कि विशाल और रमन के सिर में कई जगह चोट लगी है। दोनों के सीने में चोट है।
विशाल और रमन की खून भी बहुत बह गया है, जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों दोनों घायलों को आईसीयू में भर्ती कर उपचार कर रहे हैं।
नहीं खुला कार का एयर बैग
सुरक्षा को देखते अधिकतम कारों में सीट बैलट और एयर बैग दिया जाता है। जिससे कभी दुर्घटना होती है तो हादसे में जानमाल का कम से कम नुकसान हो।
बुधवार को हुए इस हादसे में कार का एयरबैग नहीं खुला। अगर कार का एयर बैग खुल जाता तो शायद हादसे में नुकसान कम होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed