फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Captive Guard deaths

बंदी रक्षक की बीमारी से मौत

Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Captive Guard deaths
जिला अस्पताल में रोते बिलखते बंदी रक्षक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में तैनात एक बंदी रक्षक की गुरुवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी आ गए। परिजनों ने जेलर पर इलाज के लिए छुट्टी न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कन्नौज जिले के गांव जुनैदपुर निवासी पंकज शुक्ला पुत्र स्व. राम सनेही जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था। उसका छह महीने पहले माती कानपुर देहात से इटावा तबादला हुआ था,  तभी से वह इटावा में तैनात था। गुरुवार की सुबह वह अपनी बैरक में लेटा था, तभी अचानक सीने में दर्द उठा।
विज्ञापन



इस पर उसका साथी सुधीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई विनोद शुक्ला व साले ओम जी दुबे का आरोप है कि पंकज की तबियत खराब रहती थी। कानपुर में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दवा लेने के लिए जेलर से छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिली। इससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और मौत हो गई।   उधर, जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि पंकज 5 से 8 अप्रैल तक छुट्टी पर था। इसके बाद 9 से 11 अप्रैल तक मेडिकल अवकाश पर रहा।



11 अप्रैल की शाम को उसने अपना मेडिकल सर्टिफिकेट देकर ड्यूटी ज्वाइन की थी। छुट्टी न देने का आरोप निराधार है। साथ ही यह भी कहा कि अगर जेलर ने छुट्टी नहीं दी तो उसे उनसे संपर्क करना चाहिए था। उन्हाेंने बताया कि पंकज हाईब्लड प्रेशर का मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed