फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Candidates stumped by GK questions; 1,955 skipped the exam on the second day.

Etawah News: जीके के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, दूसरे दिन 1,955 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Candidates stumped by GK questions; 1,955 skipped the exam on the second day.
इटावा। पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी दो पालियों में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन प्रश्नपत्र में पूछे गए सामान्य ज्ञान के सवाल अधिकांश परीक्षार्थियों के लिए चुनौती बन गए। अभ्यर्थियों का कहना था कि जीके के प्रश्न अपेक्षा से कठिन और उलझाने वाले थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर सबसे पहले पुलिस बल द्वारा अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। दूसरे दिन कुल 8,544 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,589 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1,955 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 4,272 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 3,289 उपस्थित हुए और 983 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 4,272 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,300 ने परीक्षा दी, जबकि 972 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की बात
1. सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंचे उरई निवासी गुलशन यादव ने बताया कि रीजनिंग और गणित के प्रश्न सामान्य थे, लेकिन सामान्य ज्ञान के कई सवाल नए और उलझाने वाले थे। इन्हें हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. जालौन निवासी अंकित ने बताया कि पेपर का स्तर ठीक था, लेकिन जीके खंड ने मुश्किल बढ़ा दी। कुछ प्रश्नों को लेकर काफी सोच-विचार करना पड़ा, जिससे समय प्रबंधन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed