फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Came by car and stole 10 goats

कार से आए और 10 बकरी चोरी कर ले गए

Sun, 10 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Came by car and stole 10 goats
चकरनगर (इटावा)। सहसों गांव में कार से आए चोरों ने बकरी चरा रहे बच्चे को कोल्ड ड्रिक लेने के लिए दुकान पर भेज दिया। उसके जाने के बाद चोर 10 बकरियां लेकर भाग गए। घटना शनिवार की दोपहर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहसो गांव निवासी अखिलेश चक (10) ने बताया कि वह शनिवार को दोपहर एक बजे गांव के पास ही सिद्ध बाबा मंदिर मार्ग पर बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान मंदिर की तरफ आ रही लाल रंग की कार से दो लोग उतरे और पेड़ की छाया में बैठ गए। कुछ देर बाद युवकों ने उसे पांच सौ का नोट देकर गांव की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स और सिगरेट लाने भेज दिया। सामान लाने के एवज में उन लोगों ने सौ रुपये भी उसे दिए। जब वह सामान लेकर लौटा तो युवक व कार के साथ ही उसकी 10 बकरियां गायब थीं।
विज्ञापन

सहसों थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि अखिलेश की तीन, श्रीचंद की पांच, आत्माराम और दशरथ की एक-एक बकरी चोरी हुई है। अखिलेश के अलावा अन्य चरवाहे बकरियों को मंदिर के आसपास छोड़कर घर में खाना खाने चले गए थे। ग्रामीणों के अनुसार बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर बकरियां चुराने वाले सुबह से मौजूद थे। वहां पिकनिक और दर्शन करने का बहाना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed