फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   caltural

इटावाः शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जगवंदन

Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
caltural
प्राचीन शिव मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की महाआरती करते आचार्य भुवनेश मिश्र। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंगलवार को बुढ़वा मंगल की धूम रही। मंगलवार को भक्तों ने हनुमान जी को चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया। भंडारा बांटा गया।
विज्ञापन

चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दोपहर 12 बजे महंत आचार्य भुवनेश मिश्र ने पंचमुखी हनुमान व माता अंजनी की गोद में बैठे बालरूपी हनुमान की आरती की। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। प्रधान डाकघर के सामने स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर में दक्षिण मुखी हनुमान के दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने को भक्तों को लाइन लगानी पड़ी। मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत सोमवार की सुबह गणेश, गौरी, नवग्रहों एवं शिव परिवार, राम परिवार समेत अन्य देव प्रतिमाओं का पूजन के साथ शुरू हुए श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

संकट मोचन हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंगलवार की शाम महंत आचार्य रामनारायण दीक्षित ने आरती की। केपी सिंह चौहान, डॉ. विवेक यादव, उमाकांत, प्रेमनारायण, डॉ. सुनील पांडेय ने धार्मिक कार्य में सहयोग प्रदान किया। शहर में यमुना घाट के किनारे व स्थित श्री पडराय वाले हनुमान बाबा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ, हवन व कीर्तन किया गया। हनुमान मंदिर के बारे में मनोज दुबे ने बताया यह मंदिर महाभारत कालीन मंदिर है। राजकिशोर भदौरिया, गुड़ू पचौरी, दिनेश कुमार ने भंडारा कराया। सेवाकली हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। मंदिर फूल बंगला से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा शमशेर खां में बुढ़वा मंगल पर मेला लगाया गया। इकदिल रोड स्थित रोकड़िया मंदिर में बजरंग बली की पूजा अर्चना करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी की ओर से भंडारा किया गया। विधायक सरिता भदौरिया ने भंडारा बांटा। पक्का तालाब चौराहा पर हनुमान भक्तों ने भंडारा वितरित किया। शहर से बाहर के अन्य हनुमान मंदिरों में पिलुआ में लेटे हुए हनुमान जी व ग्राम जुगरामऊ में हनुमान जी की पूजा करने व प्रसाद चढ़ाने श्रद्धालु पहुंचे।

भरथना संवाद के अनुसार श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढ़ी (छोला मंदिर) पर तड़के ही श्री बालरूप हनुमान जी का मंगल स्नान कराने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। 56 भोग का महाप्रसाद चढ़ाया गया। मंदिर प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान, अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, दीपू दीक्षित, अमित मिश्रा, राहुल दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव, राजू महेश्वरी, अन्नू दीक्षित उपस्थित रहे। श्री महावीर जी महाराज मोती मंदिर लंगूर की मठिया पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर मेले भी लगा। नरसिंह मंदिर, ऊँ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, दाऊजी मंदिर, बड़े हनुमान जी मंदिर, हनुमान मंदिर में हनुमान भक्तों ने पूजा अर्चना और प्रसाद चढ़ाया।

प्रधान डाकघर के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान जी की हाथ जोड़कर प्रार्थना करते भक्तगण। संवाद

प्रधान डाकघर के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान जी की हाथ जोड़कर प्रार्थना करते भक्तगण। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed