फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cable box blown due to water leakage, power cut in hundred villages

Etawah News: पानी जाने से केबल बॉक्स फुंका, सौ गांवों की बिजली गुल

Sun, 10 Sep 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cable box blown due to water leakage, power cut in hundred villages
जसवंतनगर। नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से बलरई उपकेंद्र पर जाने वाली 33 हजार केवी लाइन के केबल बॉक्स में पानी भर जाने से बक्सा फुंक गया। इससे 100 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह पांच बजे से आपूर्ति ठप रहने से दिन में लोग उमस के बीच परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तड़के बारिश के बीच 33 हजार केवी लाइन के केबल बॉक्स में पानी चला गया। इससे फॉल्ट होने के साथ बॉक्स फुंक गया। सुबह पांच बजे बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ फीडरों से जुड़े बलरई, ब्रह्माणी देवी मंदिर, नगलातौर, नगला रामसुंदर, अंडावली, कोकावली, निजामपुर, बहोरीपुर, नसीरपुर, जुगौरा, भीखनपुर, श्यामनगर, खाका बाग, मडैला, पीहरपुर, नगला सलहदी, गढीदलेल, गढ़ी रामधन, तिजोरा, बाउथ, बीबामऊ, नगला रामजीत, नगला असरोही, नागरी, घुराह, जाखन, सरामई, कछपुरा, धरवार समेत आदि गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

दिनभर लोग बिना बिजली के उमस में बेहाल रहे। देर शाम तक केबल बॉक्स सही करने का प्रयास बिजली विभाग के कर्मचारी कर रहे थे। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी होने से केवल बॉक्स सही करने में समय लग रहा है, लेकिन कर्मचारी बारिश में भी केवल बॉक्स सही करने में जुटे हुए हैं। बहुत जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed