फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bycycle fall due to faimily dispute

परिवार की कलह से डगमगाई साइकिल

Sat, 11 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 11 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
bycycle fall due to faimily dispute
akhilesh yadav - फोटो : akhilesh yadav

सपा में उपजी पारिवारिक कलह ही सपा को उसके गढ़ में ले डूबी। बेशक शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से ही चुनाव लड़ा। लेकिन उनके समर्थक मुलायम के लोग नामक संगठन बनाकर शिवपाल को छोड़कर अन्य दोनों सपा प्रत्याशियों की जड़ों में मट्ठा डालने में संलिप्त रहे। स्वयं शिवपाल ने भी जसवंतनगर क्षेत्र में अपने खिलाफ सपा के लोगों द्वारा भितरघात करने की बात कही।

विज्ञापन

 सपा में चुनाव के समय से पूर्व ही पारिवारिक कलह उभरकर सामने आने लगी थी। चुनाव आते-आते ये कलह मुखर हो गई। जिले में सपा अखिलेश व शिवपाल गुट में साफ बंटी नजर आई। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल सिंह यादव पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए। उनके समर्थक भी टूट गए और उन्होंने पार्टी से अलग होकर मुलायम के लोग नामक संगठन बना लिया।
विज्ञापन

जिले में सपा की चुनावी चाल बड़ी अजब रही। शिवपाल के चुनाव में सपा के जिला संगठन को कोई तवज्जो नहीं थी बल्कि उनकी चुनाव कमान मुलायम के लोग संभाले थे। जो न सिर्फ शिवपाल की एतिहासिक जीत का दावा करते थे, बल्कि सपा के अन्य प्रत्याशियों की खिलाफत करने से नहीं चूकते। वहीं जसवंतनगर में सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव अपने खिलाफ भितरघात होने की बात कहने से नहीं चूके। लिहाजा जिले में सपा को अपने ही लोगों से भी मुकाबला करना पड़ा। रही सही कसर मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल के पक्ष में चुनावी सभाएं करके पूरी कर दी। जहां सपा संगठन के स्थान पर उनके विरोधियों को तवज्जो दी गई। परिवार की यही कलह सपा पर भारी पड़ी। शिवपाल सिंह यादव अपनी सीट तो बचा गए मगर जिले में सपा की नैया डूब ही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed